🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर विधायक अरुण भीमावत के प्रयास से बजट मिली बड़ी सौगात

शाजापुर।आज विधायक कार्यालय शाजापुर में वर्ष 2025–26 के बजट में शाजापुर जिला एवं विशेष रूप से शाजापुर विधानसभा को स्वीकृत विकास कार्यों की राशि के संबंध में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरुण भीमावत जी द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

विधायक अरुण भीमावत ने बताया कि शाजापुर जिले को मेट्रोपोलिटन योजना से जोड़ने के पश्चात प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बजट के माध्यम से शाजापुर क्षेत्र के विकास हेतु विशेष धनराशि उपलब्ध कराकर विकास के सभी अवरोधों को दूर करने का कार्य किया है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केवल शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 53 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण हेतु लगभग 155 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत —

बिजाना बायपास निर्माण

मोहन बड़ोदिया रिंग रोड निर्माण हेतु 25 करोड़ रुपए प्रस्तावित

कड़ोदिया – कलवा – धोबी – पचोर – बिजाना मार्ग हेतु 30 करोड़ रुपए

सिरोलिया – कपालिया – सिहोदा – शाजोद से भमरी मार्ग (लखुंदर नदी पर पुल सहित) हेतु 30 करोड़ रुपए बेरछा – झोंकर– मक्सी मार्ग हेतु 70 करोड़ रुपए

इसके अतिरिक्त विकास कार्यों की अन्य महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ —

🔹 लखुंदर उच्च दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना हेतु 155.81 करोड़ रुपए

🔹 शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में रिन्यूएबल एनर्जी लैब हेतु 1.25 करोड़ रुपए

🔹 ग्राम सतगांव में 3.15 MVA विद्युत ग्रिड (लगभग 2 करोड़ रुपए लागत) स्वीकृत

🔹 नगर पालिका शाजापुर एवं नगर परिषद मक्सी को विकास कार्यों के लिए 10–10 करोड़ रुपए

🔹 शाजापुर शहर में PPP मॉडल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति

माननीय विधायक  अरुण भीमावत  ने कहा कि शाजापुर विधानसभा में विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे — चाहे वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई या किसान हित का विषय हो — हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से