शाजापुर। शुजालपुर स्टेड हाईवे 41 पर एक सड़क दुर्घटना हो हुई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार के सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। टक्कर में मोटरसाइकिल चालक इन्द्रगिर उम्र 25 वर्ष (निवासी ग्राम इंचवाड़ा) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल डायल 112 की उपचार के लिए शुजालपुर रेफर किया गया, लेकिन चोट गंभीर थीं कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

🔔 यह भी पढ़ें...
वहीं, कार चालक सचिन पाटीदार (निवासी कपालिया) अपनी पत्नी शीतल पाटीदार और दो वर्षीय मासूम बेटी वामिका के साथ अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस हादसे में सचिन और उनका परिवार भी घायल हुआ है, जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया और जाँच शुरू कर दी है।




टॉप न्यूज़










शेयर करें








































