शाजापुर। जिले के शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

🔔 यह भी पढ़ें...
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मोतीलाल उर्फ राकेश पिता बाबूलाल रजक निवासी खाराकां, शुजालपुर सिटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 फरवरी 2026 की रात सौभाग्य पैलेस के सामने पचोर रोड से उनकी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर थाना शुजालपुर सिटी में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी बनवारी उर्फ बब्लू सेन (32) निवासी जरखी और कुलदीप उर्फ अन्नू मालवीय (20) निवासी मकोड़ी थाना सुन्दरसी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

आरोपियों से एक अन्य संदिग्ध मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय शुजालपुर में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाठक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें









































