🔥 ट्रेंडिंग

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाजापुर। जिले के हिरपुर टेका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकना तथा बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उपस्थित महिलाओं, ग्रामीणजनों एवं किशोर-किशोरियों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी को यह संदेश दिया गया कि बेटियों को शिक्षित बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर अरुणा मैडम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भाग्यश्री खत्री, माया गोठन, नीमा गोठन, एएनएम कविता राठौर तथा आशा कार्यकर्ता निशा जोशी सहित ग्रामीणजन और महिलाएं उपस्थित रहे।

शुजालपुर सिटी पुलिस को बड़ी सफलता

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक