🔥 ट्रेंडिंग

साइबर सुरक्षा में अनुकरणीय योगदान SI अंकित मुकाती को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

साइबर सुरक्षा में अनुकरणीय योगदान सब इंस्पेक्टर अंकित मुकाती को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

सुनेरा। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अंकित मुकाती को साइबर अपराधों के त्वरित निराकरण और व्यापक जन जागरूकता अभियानों में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

सब इंस्पेक्टर मुकाती ने पिछले कुछ समय में तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए न केवल जटिल साइबर धोखाधड़ी के मामलों को सुलझाया, बल्कि ठगी का शिकार हुए कई पीड़ितों की राशि वापस कराने में भी सफलता प्राप्त की। उनके विवेचना कौशल की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर सराहना की गई है।

अपराधों के नियंत्रण के साथ-साथ, मुकाती ने ‘साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान’ के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सत्र आयोजित किए। उन्होंने आम नागरिकों को फिशिंग, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक कर डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें यह सम्मान सौंपते हुए कहा कि मुकाती का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए एक आदर्श है। इस उपलब्धि पर विभाग के साथियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल