अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, डायल 112 ने पहुँचाया अस्पताल
शाजापुर। नेशनल हाईवे 52 पर ग्राम भीलवाड़ा के पास जैन ढाबा सोया प्लांट के सामने एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सोनू (25 वर्ष) पिता राम चरण, निवासी महुआ खेड़ा (गुना) और उनके साथी दिनेश (23 वर्ष) पिता लक्ष्मी नारायण लोधी, निवासी रूपाहेली (गुना) अपनी मोटरसाइकिल से गुना से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
🔔 यह भी पढ़ें...
डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पायलट सुरेश बरेठा और प्रधान आरक्षक क्रमांक 253 वेदनाथ सिंह गुर्जर ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया। समय पर अस्पताल पहुँचने से घायलों को त्वरित उपचार मिल सका। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें









































