धर्मेंद्र सोनी, उज्जैन
उज्जैन पुलिस ने 24 घंटो में किया लाखो की चोरी का पर्दाफाश I लाखों के गहनो के साथ चोर गिरफ्तार
🔔 यह भी पढ़ें...
एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि फरियादी से मिली शिकायत के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित ॐ साईं अपार्टमेंट से लॉकर में रखे लाखों के गहने चोरी हो गए है, उक्त वारदात को गंभीरता से देखते हुए सीएसपी दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में निरीक्षक तरुण कुरील ने टीम का गठन कर जाँच शुरू की, जाँच में फरियादी के पड़ोस में रहने वाला प्रेम उर्फ़ पुरुषोत्तम टहलवानी ही निकला आरोपी I

पूछताछ में प्रेम ने बताया कि वह कर्ज में डूब गया है और कर्ज चुकाने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया. आरोपी से कुल 230 ग्राम सोने के ज़ेवर हिरासत में लिये जिनकी अनुमानित क़ीमत लगभग 35 लाख रूपये है.।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तरुण कुरील, प्रआर पियूष मिश्रा प्रआर. भंवरलाल यादव ,आर. पुष्पराज एवं आर. कमल पटेल कि सराहनीय भूमिका रहीI



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































