🔥 ट्रेंडिंग

झिर्णेश्वर धाम में गंगा आरती कि तर्ज पर मां माही आरती का भव्य आयोजन हुआ।

महाआरती में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री मति सावित्री ठाकुर तथा सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल हुए सम्मिलित।

सरदारपुर — झिर्णेश्वर धाम में गंगा आरती की तर्ज पर मां माही की भव्य आरती का ऐतिहासिक आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।  इस प्रकार की भव्य आरती का आयोजन किए जाने से क्षेत्र में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। संध्या समय जैसे ही दीप प्रज्वलित हुए और मंत्रोच्चार गूंजा, पूरा धाम दिव्य आभा से आलोकित हो उठा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने आरती में सहभागिता की। उन्होंने मां माही के समक्ष पूजा अर्चना कर चुनरी चढ़ाई तथा दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। आरती के दौरान दीपों की जगमगाहट, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से पूरा धाम आलोकित हो उठा। आयोजन समिति द्वारा भव्य सजावट और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने सराहना की। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बना।

संध्या आरती के समय वैदिक मंत्रों, शंखध्वनि और घंटानाद से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां माही के जयघोष से पूरा परिसर गूंजायमान रहा।श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर और आरती में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की।माॅं माही आरती पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मति सावित्री ठाकुर तथा सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल बाबा भोलेनाथ कि आरती में शामिल हुए।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से