शुजालपुर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: इंदौर-पटना एक्सप्रेस से शराब तस्करी करते 3 गिरफ्तार
शुजालपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सीआईबी (CIB) की संयुक्त टीम ने बुधवार को शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने इंदौर-पटना एक्सप्रेस के जरिए बिहार शराब ले जा रहे तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब की 100 बरामद की
🔔 यह भी पढ़ें...
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी से बचने के लिए वहां से ट्रेन में नहीं बैठते थे। तस्कर पहले इंदौर और उज्जैन से बस के जरिए शुजालपुर पहुँचते थे और फिर यहाँ के छोटे स्टेशन का लाभ उठाकर इंदौर-पटना एक्सप्रेस में सवार होते थे। शुजालपुर में चेकिंग कम होती है , लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
भारी मात्रा में शराब बरामद
मुखबिर की सूचना पर CIB और RPF की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर घेराबंदी की थी। संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से 4 ट्राली सूटकेस और 2 पिट्ठू बैग बरामद हुए। जब इन बैगों को खोला गया, तो उनमें 100 से अधिक शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के कारण वहां ऊंचे दामों पर शराब की भारी मांग रहती है, जिसे ये तस्कर ऊंचे मुनाफे पर खपाने की फिराक में थे।
यह पूरी कार्रवाई CIB और RPF की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपीयों को अग्रिम कार्यवाही के इंदौर ले जाया गया है



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































