🔥 ट्रेंडिंग

डेयरी प्लस योजनान्तर्गत 15 हितग्राहियों को 30 मुर्रा भैंसों का वितरण

 धार—- प्रदेश के किसानों की आय पशुपालन के माध्यम से बढ़ाने एवं दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत जिले में मुर्रा नस्ल की भैंसों का वितरण किया गया।

प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन श्री उमाकांत उमराव के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्ड धार, सरदारपुर, तिरला, नालछा एवं मनावर के कुल 15 हितग्राहियों को 30 मुर्रा भैंसें स्वीकृत की गईं।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रत्येक हितग्राही को हरियाणा के करनाल ले जाकर हितग्राही की पसंद अनुसार 2-2 मुर्रा भैंसों का चयन कराया गया। चयनित भैंसों पर डॉ. विक्रम पवार, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, धार द्वारा टैगिंग कराई गई। तत्पश्चात संबंधित एजेंसी के माध्यम से भैंसों को करनाल से जिले में हितग्राहियों के निवास तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया।

डेयरी प्लस योजनान्तर्गत प्रति हितग्राही 2 मुर्रा भैंसों की इकाई स्वीकृत की जाती है, जिसकी कुल लागत ₹2 लाख 95 हजार निर्धारित है। योजना के अंतर्गत सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 75 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

शुजालपुर सिटी पुलिस को बड़ी सफलता

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक