बड़ोदिया। अटल ग्राम सुशासन योजना के अंतर्गत बड़ोदिया ग्राम में नवनिर्मित पंचायत भवन के निर्माण कार्य को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में भवन के कुछ हिस्सों एवं निर्माण सामग्री को नुकसान पहुँचा है।

🔔 यह भी पढ़ें...
घटना की जानकारी देते हुए सरंपच विक्रम खराड़ी एवं उपसरपंच जीवन पाटीदार ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य अभी प्रारंभिक चरण में ही था, इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा नुकसान पहुँचाया गया। उन्होंने इस कृत्य को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस घटना को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाला गंभीर कृत्य बताया है तथा दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की



टॉप न्यूज़









शेयर करें









































