विधानसभा कालापीपल में सांसद कप खेल प्रतियोगिता संपन्न
शाजापुर।संसदीय क्षेत्र देवास-शाजापुर अंतर्गत विधानसभा कालापीपल में एक दिवसीय सांसद कप खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
🔔 यह भी पढ़ें...

सांसद कप खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी एवं एथलेटिक्स जैसे खेलों की ओपन वर्ग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में सभी वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतियोगिताओं का आयोजन सहारा विद्यालय कुरावर रोड कालापीपल एवं स्टेडियम ग्राउंड में किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजकुमार हलदर, कृपाल मेवाडा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान को 7 हजार रुपये, तृतीय स्थान को 5 हजार रुपये की नगद राशि के साथ ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र हर्डिया द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में यशवंत साकला, जिला क्रीड़ा अधिकारी, बीएल गोयल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमल शर्मा, विकासखंड क्रीडा अधिकारी जितेंद्र बरेलिया, सहारा शिक्षा समूह के प्रबंधक मनोज कुमार दुबे, देवेंद्र सिंह परमार, कुंदन पटेल, मिकलेश विश्वकर्मा, श्रीकांत यादव, देवेंद्र जायसवाल, अनिल सिसोदिया सहित अन्य निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































