🔥 ट्रेंडिंग

8300 किलो ग्राम लाहन मौके पर नष्ट एवं लगभग 16 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त 

शाजापुर।जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब के विरूद्ध सतत अभियान के तहत आज 04 फरवरी 2026 को मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए वृत्त क्रमांक 2 शाजापुर अंतर्गत माधवपुर, देवड़ा, बागली कंजर डेरो में थाना सुंदरसी, थाना बेरछा व आबकारी बल द्वारा सामूहिक दबिश के दौरान लगभग 8300 किलोग्राम लाहन मौके पर नष्ट किया एवं लगभग 16 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत कुल 12 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

उक्त कार्यवाही मे सुंदरसी थाना प्रभारी  मनीषा शर्मा, बेरछा थाना प्रभारी  भरत सिंह किराड, सहायक जिला आबकारी अधिकारी  बबीता शिंदे,आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया,  महेंद्र परमार, आबकारी आरक्षक  दिनेश कौशिक,  लखन सिंह सिसोदिया,  राकेश जमरा,  अमित शर्मा तथा सैनिक  देवकरण एवं  बाबूलाल का विशेष योगदान रहा।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से