🔥 ट्रेंडिंग
Monthly Archive: January 2026

श्री राम दीपावली यात्रा की सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने ड्रोन से की शहर की निगरानी

श्री राम दीपावली यात्रा की सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने ड्रोन से की शहर की निगरानी शाजापुर। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को शाजापुर शहर में भव्य ‘श्री राम दीपावली यात्रा’ निकाली जाएगी। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी … Read more

राधा रानी प्रभात फेरी पोलायकला मंडल के द्वारा 3 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

जिनका मजहब वंदे मातरम बोलने से खतरे में आ जाए उनसे दूर रहो पंडित गोविन्द जाने पोलायकलां मुकेश शर्मा नगर पोलायकला। के राधा रानी प्रभात फेरी मंडल के द्वारा नगर मे लगातार 3 वर्षों से भजन मंडली के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रहीं हैं जिसका आज बुधवार को श्री कृष्णश्राय संस्कृत सदन पगरावद रोड … Read more

सीपीआरएफ की आईजी पहुंची धार भोजशाला में

सीपीआरएफ की आईजी पहुंची धार भोजशाला में भोजशाला में बसंत पंचमी को पूजा अर्चना की जानकारी ली  धार।आज भोजशाला में सीपीआरएफ की आईजी नीतू भट्टाचार्य पहुंची जहां पर उन्होंने भोजशाला का चप्पा चप्पा जाकर बसंत पंचमी को होने वाली पूजा स्थल अर्चना का मौका मुआवना किया. आपने भोजशाला में श्रद्धालुओं का आगमन व निर्गमन द्वारा … Read more

अभिनेता सुनील शेट्टी उज्जैन आयें बाबा महाकाल के दर्शन

बाबा महाकाल के दर्शन किये नंदीजी के कान में कहीं मनोकामना   उज्जैन।फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी आज उज्जैन आयें और बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए लगातार बड़ी हस्तियों के पहुंचने का … Read more

शाजापुर मक्सी के पास लखुंदर नदी में मिला बुजुर्ग का शव

शाजापुर मक्सी के पास लखुंदर नदी में मिला बुजुर्ग का शव शाजापुर/मक्सी। शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिहोदा के पास बुधवार सुबह लखुंदर नदी में एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पास के ही ग्राम दुहानी निवासी के रूप में हुई … Read more

विवेकानंद वीथिका’ के माध्यम से दी स्वामीजी भावांजलि, 34 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

अभाविप ने ‘विवेकानंद वीथिका’ के माध्यम से दी स्वामी जी को भावांजलि, 34 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम शाजापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई शाजापुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय एम.जी. कॉन्वेंट स्कूल में ‘विवेकानंद वीथिका’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद … Read more

जय गोविंदा पैनल को मिल रहा जनसमर्थन, समाज में दिखा उत्साह

जय गोविंदा पैनल को मिल रहा जनसमर्थन, समाज में दिखा उत्साह खरगोन। बीसा नीमा महाजन समाज खरगोन के आगामी निर्वाचन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जय गोविंदा पैनल को समाज के हर वर्ग से लगातार अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। समाजजन बड़ी संख्या में संगठित होकर पैनल के … Read more

जय गोविंदा पैनल को मिल रहा जनसमर्थन, समाज में दिखा उत्साह

खरगोन। श्री बीसा नीमा महाजन समाज खरगोन के आगामी निर्वाचन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जय गोविंदा पैनल को समाज के हर वर्ग से लगातार अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। समाजजन बड़ी संख्या में संगठित होकर पैनल के पक्ष में समर्थन जता रहे हैं। समाज के जागरूक सदस्यों … Read more

विधानसभा कालापीपल में सांसद कप खेल प्रतियोगिता संपन्न शाजापुर।संसदीय क्षेत्र देवास-शाजापुर अंतर्गत विधानसभा कालापीपल में एक दिवसीय सांसद कप खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद  महेन्द्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सांसद कप खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी एवं एथलेटिक्स जैसे खेलों की ओपन वर्ग प्रतियोगिताएं … Read more

कबड्डी बालक वर्ग में बालाघाट और बालिका वर्ग में छिंदवाड़ा प्रथम

कबड्डी बालक वर्ग में बालाघाट और बालिका वर्ग में छिंदवाड़ा प्रथम विराट सवेरा बालाघाट। मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला कबड्डी संघ बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में खेलो एमपी यूथ गेम्स जोन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मुलना स्टेडियम, बालाघाट में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल अधिकारी  राहुल बारेसा … Read more

चौकी के पास स्विफ्ट-इको कारों की जबरदस्त टक्कर

चौकी के पास स्विफ्ट-इको कारों की जबरदस्त टक्कर, शाजापुर।सुनेरा थाना अंतर्गत उकावता चौकी के पास सारंगपुर मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार इको कार ने पीछे से स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहन ही सारंगपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बावजूद दोनों कारों में सवार किसी को भी चोट नहीं … Read more

भागवत सुनने से सभी तीर्थों का फल मिलता है, पंडित रमेश चंद्र तिवारी

भागवत सुनने से सभी तीर्थों का फल मिलता है, पंडित रमेश चंद्र तिवारी

सुसनेर ।सोयतखुर्द जनपद पंचायत सुसनेर के ग्राम सोयतखुर्द के प्राथमिक स्कूल के समीप हनुमान जी मंदिर पर सातदिवसीय श्री मद् भागवत कथा के प्रथम दिवस के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चों बुजूर्गों महिलाओं ग्रामीणों ने नृत्य गान के साथ कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली।तथा श्री मद् भागवत कथा का शुभारंभ पूजन कर,कथा वाचक पंडित रमेश चंद्र तिवारी गारियाखेड़ी द्वारा कथा का वाचन किया गया।जिसमें उन्होंने श्री मद् भागवत कथा महात्म्य बताया,उन्होंने श्रोताओं को कहा कि श्री मद भागवद कथा के श्रवण मात्र से सभी तीर्थों का फल मिलता है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा जी ने नारद जी को,नारद जी ने व्यास जी को,व्यास जी ने परीक्षित को,इसका श्रवण कराया था।जो पापों के नाश,मोक्ष और परम आनंद की प्राप्ति के लिए सबसे श्रेष्ठ साधन है,इसके श्रवण से सभी तीर्थों के समान पुण्य मिलता है।उन्होंने भागवत का महात्म्य बताते हुए कहा कि,भागवत एक ऐसी कड़वी मिश्री है,जो सुनने में मे कड़वी लग सकती है,पर अंततः मुक्ति देती है।भागवत कथा में बच्चों बुजूर्गों महिलाओं ग्रामीणों ने नृत्य गान किया,एवं कथा का रसपान किया।आरती उतारी गई,तथा प्रसाद वितरण की गई।

ग्राम पुरा साहब नगर के ग्रामीणों ने बंद रास्ता खुलवाने हेतु दिया आवेदन

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 90 आवेदन प्राप्त

ग्राम पुरा साहब नगर के ग्रामीणों ने बंद रास्ता खुलवाने हेतु दिया आवेदन

आगर-मालवा/कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएँ सुनी गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर अधिकारियों से निराकरण करवाया तथा शेष आवेदन विभागीय अधिकारियों को सौंपकर प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदनों को गंभीरता से लें और बिना के देरी समाधानकारी निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
जनसुनवाई में ग्राम पुरा उर्फ साहब नगर के महेन्द्र मालवीय व अन्य ग्रामीणों ने बंद रास्ता खुलवाया जाने हेतु आवेदन दिया। आवेदकों ने बताया कि गांव की कॉलोनी में उनके निवास पर आने-जाने के एक मात्र रास्ते को अनावेदक मेहरबान पिता ऊंकारलाल ने दो पक्षों के आपसी झगड़े के कारण जाली लगाकर बंद कर दिया है। अनावेदक जिससे रहवासियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। अनावेदक व्यक्ति को समझाने पर भी रास्ता नहीं खोला जा रहा है।

कलेक्टर यादव ने सीईओ जनपद आगर को शीघ्र मौका मुआयना कर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए।
ग्राम तनोडिया निवासी भैरव लाल केवट द्वारा शासन से प्राप्त मकान के पट्टे में नाम सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने बताया कि उसे शासन द्वारा मकान का पट्टा दिया गया था, लेकिन उसमें त्रुटिवश किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज हो गया है। कलेक्टर ने पटवारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बड़ा गवलीपुरा निवासी रानी गवली ने पति की करंट लगने से हुई मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह जनसुनवाई में ग्राम ढाबला निवासी श्री बालू सिंह सोंधिया ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, ग्राम बेहका निवासी इन्दर मालवीय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नाम जुड़वाने, आगर निवासी कैलाश चंद्र शर्मा ने सोयाबीन फसल खराब होने पर मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन दिया।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टरर आर.पी. वर्मा, एसडीएम मिलिंद ढोके,डिप्टी कलेक्टर प्रेम नारायण परमार,किरण बड़बडें,कमल मंडलोई सहित तहसीलदार एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

अंतरीक्ष तक पहुंची कौटिल्य के काव्यांश की उड़ान

जापान में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप के लिए हुआ चयन शाजापुर। मैने कभी हेलिकॉप्टर नहीं देखा था। जब पिता जी ने मुझे हेलिकॉप्टर लाकर दिया तब मुझे पता चला दुनिया में पक्षियों के अलावा भी कोई चीज उड़ती है। फिर नासा के बारे में पता चला। सर्च करने पर पता चला कि अमेरिका के अलावा … Read more

जिले के युवाओ को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने की पहल

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत सांदीपनि विद्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन  संवाददाता आशीष बालाघाट भटोन  विराट सवेरा बालाघाट।  कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा 19 जनवरी को संदीपनी विद्यालय बालाघाट के प्रांगण में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना … Read more

सनकोटा बायपास पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचे दो लोग

शाजापुर में मूसलाधार बारिश बिजाना-हरियाणी पुल पर ऊपर पानी आने से एक घंटे थमा रहा यातायात

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

error: Content is protected !!