🔥 ट्रेंडिंग
Category: मध्यप्रदेश

सुसनेर में सजा सांवरिया सेठ का भव्य दरबार, 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास

सुसनेर में सजा सांवरिया सेठ का भव्य दरबार, 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास

भक्ति, आस्था और उल्लास में डूबा पूरा नगर, गोकुल शर्मा के भजनों पर देर रात तक झूमती रही आस्था

सुसनेर। अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की पावन वर्षगांठ एवं हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर सुसनेर नगर का बड़ा जीन परिसर गुरुवार की रात आस्था, भक्ति और उल्लास के महासागर में तब्दील हो गया। अवसर था सांवरिया सेठ की ऐतिहासिक भजन संध्या का, जिसने न केवल सुसनेर बल्कि पूरे अंचल में भक्ति का नया अध्याय लिख दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांवरिया सेठ की भव्य आरती से हुई। इसके पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा (राजस्थान) ने गणेश वंदना के साथ जैसे ही भजनों की मधुर धारा प्रवाहित की, वैसे ही पूरा परिसर “जय सांवरिया सेठ” के जयकारों से गूंज उठा। मंडफिया वाले सांवरिया सेठ पर आधारित भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते, गाते और नाचते नजर आए।

5 क्विंटल पुष्पवर्षा में नहाया दरबार, भक्तिमय हुआ आकाश

भजन संध्या के दौरान करीब 5 क्विंटल पुष्पों की वर्षा की गई, जिससे पूरा परिसर फूलों की खुशबू और भक्ति के रंग में रंग गया।
गोकुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत “मेरी गाड़ी मेरा बंगला”, “जिसको चाहिए काली गाड़ी”, “नाम लिखो सांवरिया को” जैसे सुपरहिट भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे—हर कोई भक्ति में सराबोर नजर आया।

35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति

इस ऐतिहासिक आयोजन में सुसनेर सहित नलखेड़ा, सोयत एवं ग्रामीण अंचलों से 35 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इतनी विशाल और अनुशासित भीड़ ने इस आयोजन को वर्षों तक याद रखे जाने वाला बना दिया।

*राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

भजन संध्या में विधायक भैरो सिंह बापू, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, राणा विक्रम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर सहित जिलेभर के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टीम सेवा सारथी की शानदार व्यवस्था, हर कोई रहा संतुष्ट
आयोजन समिति टीम सेवा सारथी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन के लिए अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की गईं। समिति के सदस्य रजनीश सेठी, राणा प्रथम पाल सिंह, विपिन लड्डा, अभिजीत बजाज, मयंक लड्डा, सौरभ ओसवाल, अंशुल जैन, धीरज जैन, हिम्मत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि—
महिलाओं के लिए पृथक एवं सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था
सुचारु यातायात व्यवस्था
पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम स्वयंसेवकों द्वारा सतत निगरानी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

भजन में झूमे पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल

कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी भजनों की धुन पर भक्ति में झूमते नजर आए। यह दृश्य सुरक्षा और भक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक बना, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

भक्ति, व्यवस्था और आस्था का अद्भुत संगम

देर रात तक चली इस दिव्य भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के भाव में डूबे रहे। सुसनेर में आयोजित यह भजन संध्या न केवल धार्मिक आयोजन रही, बल्कि हिंदू एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन गई।

स्कूल जा रही मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

खरगोन। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर की बृज विहार कॉलोनी से सामने आया है, जहां स्कूल बैग लेकर जा रही एक मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। … Read more

पुलिस उपद्रवियों की पहचान और धर पकड़ में लगीं 

तराना में उपद्रव के बाद शांति    पुलिस उपद्रवियों की पहचान और धर पकड़ में लगीं डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा पहुंचे तराना शहर में निकाला फ्लेग मार्च तराना में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

मंदिरों में गूँजे फाग के स्वर, 40 दिवसीय होली उत्सव का आगाज़

नगर में बसंत पंचमी की धूम: मंदिरों में गूँजे फाग के स्वर, 40 दिवसीय होली उत्सव का आगाज़ शाजापुर। आज नगर में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों … Read more

संदीपनी विद्यालय में राजनीतिक गतिविधि बंद करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन

पोलायकला संदीपनी विद्यालय में राजनीतिक गतिविधि बंद करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन पोलायकला मुकेश शर्म सांदीपनि विद्यालय पोलायकला पर 19 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए आयोजन को लेकर के एनएसयूआई के द्वारा राजनीतिक गतिविधियों को विद्यालय परिसर में रोक लगाने के संबंध में एनएसयूआई के सदस्यों के द्वारा प्राचार्य … Read more

नगर परिषद पोलायकला में हुई दुकानों की नीलामी

नगर परिषद पोलायकला में हुई दुकानों की नीलामी पोलायकला मुकेश शर्मा आम नागरिकों को सुलभता से रोजगार के अवसर प्रदान हो उसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद पोलायकला के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं उसी के तहत नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 में सभाग्रह के समाने वाली दुकानो की निलामी आज … Read more

अनियंत्रित होकर पलटी सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, टला बड़ा हादसा

सुनेरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, टला बड़ा हादसा शाजापुर। शुक्रवार को सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यादव ढाबा के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शाजापुर जिला मुख्यालय से सीमेंट की बोरियां लादकर ग्राम सुनेरा की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। … Read more

पं. गोविंद शर्मा को मिली संयोजक की जिम्मेदारी, कोषाध्यक्ष बने विश्वकर्मा

इस वर्ष भी होगा परंपरा का निर्वहन, होली उत्सव समिति का हुआ गठन शाजापुर। नगर में चली आ रही सनातन परंपरा को इस वर्ष भी सर्व हिन्दू उत्सव समिति द्वारा जारी रखा गया है, जहां आयोजित बैठक में पांच दिनी होली उत्सव धूमधाम व उत्साह से मनाने का निर्णय लिया गया। पर्व के लिए होली … Read more

तराना में अभी भी तनाव कायम, मोर्चे पर डटी पुलिस

  उज्जैन। जिले के तराना में गुरुवार रात को अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में विवाद के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को भी यहां हालात तनावपूर्ण है। एक बस में दुकान में आग लगाने के साथ ही पत्थरबाजी की घटना भी शुक्रवार को सामने आई है। चप्पा चप्पा पर पुलिस … Read more

तराना में आज भी तनाव बाजार बंद दुकान में लगी आग

उज्जैन जिला अपडेट गुरुवार उज्जैन जिले के तराना में हुए बवाल के बाद अब हालात सामान्य हो रहे है। बजरंग दल के सर्व समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोपियों का जुलूस निकालने के साथ मकान तोड़ने की मांग की गई है।   तराना में पुलिस चप्पा चप्पा पर लगी हुई है। दुकान में धुंवा निकलता देख … Read more

सर्व ब्राह्मण समाज ने आयोजित किया महाआरती कार्यक्रम

भगवान श्री परशुरामजी की मंदिर विकास में नही आने देंगे धन की कमी- विधायक अरूण भीमावद शाजापुर: आयोध्या में भगवान रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने चामुंडा टेकरी स्थिति भगवान श्री परशुराम मंदिर में भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती का आयोजन किया। महाआरती में शाजापुर … Read more

आज राजा भोज की भोज शाला में रंगा समूचा शहर दुल्हन की तरह सजा

धार नगर में आज बसंती पर्व को लेकर समूचा धार नगर भगवा से सजाया गया.  धार।भोजशाला परिसर की बात करें तो यहां पर भोजशाला में दर्शन करने के लिए लंबी लाइन लगी हुई दिखाई दे रही है साथ ही आसपास क्षेत्र के हाल यह हो गए हैं कि वाहनों को खड़ा करने के लिए को … Read more

सुबह 6 बजे मां सरस्वती का तेल चित्र भोजशाला में ले जाया गया 

भोजशाला में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई है  धार मध्य प्रदेश । श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।पिछले कई दिनों से धार नगर में भोजशाला को लेकर कई कयास लगाया जा रहे थे किंतु आज अल सुबह 6:00 बजे भोजशाला में मां … Read more

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर बैजनाथ मंदिर परिसर में बैठक आयोजित

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर बैजनाथ मंदिर परिसर में बैठक आयोजित

आगर मालवा।महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आगर मिलिंद ढोके की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।


बैठक में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में होने वाले आयोजनों,श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
बैठक में प्रबंध समिति के सदस्य, एसडीओपी आगर, तहसीलदार आगर, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तथा जनपद पंचायत आगर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवग्रह पशु मेले में निमाड़ी बैलों का जलवा, अंतरराज्यीय खरीदारों ने किए लाखों के सौदे

खरगोन। शहर में आयोजित ऐतिहासिक श्री नवग्रह पशु मेला एक बार फिर निमाड़ी नस्ल की बैलजोड़ियों के कारण सुर्खियों में रहा। गुरुवार को लगे पहले साप्ताहिक हाट में बड़ी संख्या में पशुपालक और किसान अपने बैल लेकर पहुंचे। अनुमान के अनुसार मेले में छह हजार से अधिक बैलों की आवक हुई, जिससे पूरा मेला परिसर … Read more

लोक अदालत में दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी ने साथ रहने का लिया संकल्प

बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता, तीन दिन में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

महाराणा प्रताप जयंती पर आज होगा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

पानी की तलाश में कुएं में गिरी तीन नीलगाय

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस