🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 6 February 2026

स्कूल बसों पर विशेष चेकिंग अभियान, 8 वाहनों पर जुर्माना आगर

स्कूल बसों पर विशेष चेकिंग अभियान, 8 वाहनों पर जुर्माना


आगर मालवा।परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार एवं कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय के विशेष जांच दल द्वारा तहसील सुसनेर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विद्यालयों की पंजीकृत स्कूल बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत एक्सलेंस पब्लिक स्कूल, इन्वेंचर पब्लिक स्कूल, कैथोलिक पब्लिक स्कूल एवं ब्राइट पब्लिक स्कूल की कुल 32 स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना बीमा (इंश्योरेंस), बिना पीयूसी एवं बिना परमिट के संचालित पाए गए 8 वाहनों पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण 17,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
कार्रवाई के दौरान स्कूल बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों में सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा वाहनों के सभी वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही बसों का संचालन करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में वाहनों की चेकिंग कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर सघन अभियान

बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर सघन अभियान

नलखेड़ा/बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के उद्देश्य से 06 फरवरी को गठित संयुक्त दल द्वारा ब्लॉक नलखेड़ा एवं ब्लॉक सुसनेर क्षेत्र का भ्रमण कर सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान किसी भी बच्चे को बाल भिक्षावृत्ति अथवा बाल श्रम में संलग्न नहीं पाया गया। उल्लेखनीय है कि नलखेड़ा क्षेत्र में बाल श्रमिक होने संबंधी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई थी, जिस पर दल द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में ब्लॉक सुसनेर अंतर्गत मोड़ी चौराहा एवं सोयत रोड स्थित ढाबों एवं होटलों में बाल श्रमिक होने की शिकायत प्राप्त होने पर दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थलों पर भी कोई बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त सुसनेर के मंडी गेट के समीप स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में झाबुआ जिले की थांदला तहसील से आए तंबू में रह रहे परिवारों से दल द्वारा संवाद किया गया। इस दौरान परिवारों को बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, नियमित शिक्षा दिलाने तथा बाल भिक्षावृत्ति से दूर रखने के लिए समझाइश दी गई।
उक्त अभियान दल में श्रम निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, महिला एवं बाल विकास विभाग से संरक्षण अधिकारी श्री संदीप चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता श्री जमील अहमद काजी, ममता एनजीओ के जिला प्रबंधक श्री अनूप पटेल एवं अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी के जिला समन्वयक श्री रविंद्र जाट शामिल रहे।

माता शबरी जन्मोत्सव नगर में कल 8 फरवरी रविवार को

नलखेड़ा। भिलाला समाज आगर जिलास्तरीय माता शबरी जन्मोत्सव का आयोजन नगर में 8 फरवरी रविवार को माता शबरी जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक विशाल चल समारोह ढोल ढमाको के साथ प्रातः 10 बजे जायसवाल कालोनी से प्रारंभ होगा।जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ मां बगलामुखी रिसोर्ट नलखेड़ा पहुंचेगा जहां कार्यक्रम का समापन होगा। चल समारोह में आदिवासी महापुरुषों की झांकियां,नारी शक्ति की टीम द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी वही सुंदर आकर्षक झांकियां भी शामिल होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फग्गन सिंह कुलस्ते साहब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद नई दिल्ली,लक्कीभाऊ जाधव मुम्बई राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अतिथि, पदाधिकारी गण भी शामिल होंगे।

प्रमुख सचिव द्वारा राजस्व विभाग की पाक्षिक समीक्षा की गई

धार   प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग द्वारा पाक्षिक समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

प्रमुख सचिव ने राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विधानसभा के लंबित प्रश्नों को समय पर प्रस्तुत किए जाने, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा स्वामित्व योजना की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने राजस्व विभाग अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार एवं समय-सीमा में नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त साइबर तहसील अंतर्गत पटवारी रिपोर्ट से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले से कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर बाफना ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

शाजापुर, कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज शासकीय जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय कन्या छात्रावास शुजालपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन ऐजेंसी एमपी हाऊसिंग बोर्ड को निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने एवं कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवही नहीं करने के निर्देश दिये।   इसके उपरांत कलेक्टर  बाफना ने … Read more

हर-हर गाय, घर-घर गाय’ के संकल्प के साथ शाजापुर पहुँचे

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत इन दिनों प्रदेश में गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु एक अनूठे संकल्प पर हैं। ‘हर-हर गाय, घर-घर गाय’ के ध्येय वाक्य के साथ श्री राजपूत मध्य प्रदेश की 108 प्रमुख गौशालाओं के दर्शन और वहां से ‘गौ रज’ (चरण धूलि) प्राप्त … Read more

 हर गाय, घर-घर गाय’ के संकल्प के साथ शाजापुर पहुँचे भाजपा नेता राजेंद्र सिंह

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत इन दिनों प्रदेश में गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु एक अनूठे संकल्प पर हैं। ‘हर-हर गाय, घर-घर गाय’ के ध्येय वाक्य के साथ श्री राजपूत मध्य प्रदेश की 108 प्रमुख गौशालाओं के दर्शन और वहां से ‘गौ रज’ (चरण धूलि) प्राप्त … Read more

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री ने किया

शुजालपुर, मंडी में तीस लाख की लागत से बनने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री ने किया शाजापुर।शुजालपुर मंडी स्थित सिविल हॉस्पिटल परिसर के पास 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार, के द्वारा … Read more

इंदौर जेल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

भ्रामक वीडियो से बदमाश दे रहे पुलिस को चुनौती।हथकड़ी लगाकर जेल जाने के वीडियो किए वायरल वायरल वीडियो की जांच में जुटी इंदौर पुलिस इंदौर। में एक वीडियो,सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है,ये वीडियो इंदौर के जिला जेल का बताया जा रहा है बदमाशों के द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया … Read more

अभिनेत्री रश्मि देशमुख उज्जैन आई बाबा महाकाल के किए दर्शन किये

छोटे पर्दे की अभिनेत्री रश्मि देशमुख आज उज्जैन आईं और बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया उज्जैन। के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी हस्तियों और कलाकारों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आज इसी कड़ी में छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देशमुख उज्जैन आई … Read more

सुलझी गुत्थी, पुलिस ने पकड़े हत्यारे खेत पर बुलाकर की थी हत्या

मामला लालघाटी थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे मिले युवक के शव का शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र में रागवेल में पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जल्द ही पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले में प्रेम प्रसंग के कारण वारदात किये जाने की बात सामने … Read more

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज़ 10

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से आस्था और श्रद्धा का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ हर्षोल्लास के साथ शुरू हो रहा है। इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह कोटेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और अभिषेक के साथ किया गया। आज से शुरू हुए विभिन्न विशेष अनुष्ठान आगामी 10 दिनों तक अनवरत जारी … Read more

हादसा नहीं यह था पुलिया के नीचे मिले युवक की मौत का कारण

  शाजापुर। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम रागबेल में लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे मिले युवक के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बुधवार को शाजापुर-दुपाड़ा मार्ग पर मिले राजेश मालवीय के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दुर्घटना से नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई … Read more

हीरो मोटर साइकिल शोरूम में चले लात-घूंसे चले।

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

नेशनल हाईवे 52 पर हादसाअनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

सुनेरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: हुड़दंगियों को चेतावनी, शांतिपूर्ण होली की अपील