🔥 ट्रेंडिंग
Author: Nikunj Chandak

नलखेड़ा में वृद्धजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित

नलखेड़ा में वृद्धजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित

नलखेड़ा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से “संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” कार्यक्रम का आयोजन मांगलिक भवन, ब्रह्माकुमारी आश्रम, नलखेड़ा में किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम आगर से पधारी किरण दीदी ने वृद्धजनों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया एवं इसके मानसिक, शारीरिक तथा आत्मिक लाभों की जानकारी दी। इसके पश्चात इकलेरा से पधारी बी.के. शकुन दीदी द्वारा वृद्धजनों को उपयोगी शारीरिक गतिविधियाँ कराई गईं।
नलखेड़ा सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मिणी दीदी ने सभी वृद्धजनों को श्रीफल, माला एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया तथा सेवा केंद्र पर नियमित राजयोग ध्यान हेतु आमंत्रित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री गणेश जी जायसवाल ने ब्रह्माकुमारी आश्रम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। वहीं श्रीमती लता तिवारी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए संस्था से जुड़ने से प्राप्त लाभों एवं जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन रुक्मणी दीदी द्वारा किया गया। आयोजन में मप्र जन अभियान परिषद् द्वारा गठित सेक्टर क्रमांक 1 की नगर विकास प्रस्फुटन समिति नलखेड़ा के अध्यक्ष श्री गोविंद विश्वकर्मा एवं श्री प्रकाशचंद शर्मा ब्लाक समन्वयक का सराहनीय सहयोग रहा।

बारिश में भी डटे किसान, पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

ठुकराना जोड़ पर बस डिवाइडर में घुसी, 30 यात्री घायल

ठुकराना जोड़ पर बस  डिवाइडर में घुसी, 30 यात्री घायल

दिन धहाडे सुने मकान का, ताला तोड़कर 80 हजार का सामान चोरी

शिक्षक दिवस पर कबीर फाउंडेशन ने गुरुजनों का किया सम्मान

error: Content is protected !!