थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने ग्राम छोटा माछलिया में एक सूने मकान पर दबिश देकर वहां से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी बीयर एवं शराब जप्त की।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा अवैध गतिविधी एवं अवैध शराब विक्रय करने वाले पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने व कडी से कडी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं । इस हेतु पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में अवैध गतिविधीयों पर रोक लगाने हेतु एक टीम का गठन किया गया ।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छोटा माछलिया स्थित एक खाली पड़े मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए। सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम छोटा माछलिया में दबिश दी गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मकान की तलाशी ली गई, जहां से माउंट 6000 अंग्रेजी बीयर की कुल 169 पेटियां बरामद की गईं। कुल जप्त शराब की मात्रा लगभग 2028 बल्क लीटर तथा अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹4,05,600/- आंका गया है । उक्त शराब अज्ञात आरोपी द्वारा मकान में अवैध रूप से भंडारित कर रखी गई थी । राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
*** सराहनिय भुमिका ***
उक्त कार्यवाही में सउनि जितेन्द्र सांकला, प्रआर प्रकाश वसुनिया, आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक अंकित, आरक्षक जयेन्द्रसिंह जादौन, आरक्षक नरेश मेडा, आरक्षक रितेश मेडा, आरक्षक दिनेश ओहरी की सराहनीय भुमिका रही है । पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है।




शेयर करें











धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सागौर एवं मानपुर स्थित ब्रिज क्रमांक 234 ए एवं 221 ए के दो रेलवे ओवर ब्रिजों का लोकार्पण कर उन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया गया। लगभग 107 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इन दोनों ओवर ब्रिजों का निर्माण कार्य पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि ये ओवर ब्रिज क्षेत्र की जनता को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करेंगे। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग थी, जो आज पूर्ण हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिवस पूर्व ही उन्होंने इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन के प्रगतिरत कार्यों का विशेष ट्रॉली में बैठकर विस्तृत निरीक्षण किया था तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि निर्माण कार्य समय-सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। आज इन ओवर ब्रिजों का लोकार्पण उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने उपस्थित जनसमुदाय को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को रेलवे परिवहन की सीधी सुविधा मिलने जा रही है। रेल संपर्क प्रारंभ होने से आदिवासी अंचल में व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के नए अवसर विकसित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संकल्प है कि आदिवासी अंचलों में विकास कार्य सर्वांगीण रूप से निरंतर चलते रहें। सड़क, रेल, बिजली, पानी और अन्य आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सागौर एवं मानपुर के ये ओवर ब्रिज केवल यातायात की सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। आने वाले समय में लोकसभा क्षेत्र में और भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे क्षेत्र समग्र प्रगति की ओर अग्रसर हो सके।
