🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 31 January 2026

कृष्ण जन्मोत्सव मे जमकर झूमे श्रद्धालु नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा पांडाल

नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर चल रही चतुर्थ दिवस की भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब पोलायाकला। मुकेश शर्मा नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर सार्वजनिक रामदेव सेवा समिति के द्वारा कराई जा रही भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर आज कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कृष्ण जन्म … Read more

कृषि वर्ष 2026 के अवसर पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा द्वारा हरी झण्‍डी देकर किसान जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया।

धार  म.प्र. शासन किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिला स्‍तर पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं कलेक्‍टर श्री प्रिंयक मिश्रा द्वारा हरी झण्‍डी देकर किसान जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया गया।

जिले के किसान भाईयों हेतु कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों की विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कृषि रथ के माध्‍यम से निंरतर 11 जनवरी से प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कृषि वर्ष का सुसज्जित रथ 13 विकासखण्‍डों में 13 कृषि रथ जिले की समस्‍त 765 ग्राम पंचायतों में रूट चार्ट अनुसार योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे है, प्रतिदिन कृषि रथ 03 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कराया जा रहा है । 11 जनवरी से अब तक 585 पंचायतों में 29414 किसानों द्वारा कृषि रथ में सहभागिता की गई है।

कृषि वर्ष के प्रचार-प्रसार हेतु कृषि रथ के मुख्य आधार स्तंभ:- जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन आदि विभागीय योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है।

वाहन रैली में किसान उत्‍पादक संगठन, प्रगतिशील किसान, स्‍थानीय कृषि आदान विक्रेता एवं उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्‍मा, उप संचालक उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍य पालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल ने किया गोटवाला फार्म का भ्रमण।

 

मॉडल बकरी पालन एवं ग्रामीण उद्यमिता की सराहना

 धार ग्राम सुंदरैल स्थित गोटवाला फार्म—मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी बकरी पालन एवं प्रजनन केंद्र इकाई—का आज मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्री श्री लखन पटेल द्वारा भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर फार्म के संस्थापक श्री दीपक पाटीदार (भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय “बकरी पंडित” पुरस्कार से सम्मानित) द्वारा संचालित उन्नत नस्लों की बकरी पालन इकाई का मंत्री ने अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान सिरोही, सोजत, बीटल, करौली, बरबरी सहित अन्य नस्लों की गुणवत्ता, प्रजनन प्रणाली एवं वैज्ञानिक प्रबंधन मॉडल की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री पटेल ने फार्म में विकसित जीरो वेस्टेज मॉडल का भी निरीक्षण किया, जिसमें बकरी के मैंगनी/मल से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर ऑर्गेनिक सब्जी उत्पादन सहित संसाधनों के समुचित उपयोग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस दौरान श्री दीपक पाटीदार से मध्यप्रदेश में बकरी पालन की संभावनाओं, इसके विस्तार, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट तथा शासन एवं उद्यमियों के संयुक्त सहयोग से पीपीपी मॉडल विकसित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल ने शिव नर्सरी का भ्रमण किया, जहाँ नर्सरी के संस्थापक श्री शिवजी पाटीदार द्वारा संपूर्ण नर्सरी की विस्तृत जानकारी दी गई। मंत्री ने यहाँ टमाटर, मिर्च, पपीता, तरबूज सहित विभिन्न फसली एवं नर्सरी पौधों की सफल खेती का अवलोकन किया। तदुपरांत ग्राम पंचायत द्वारा मंत्री का स्वागत किया गया। पंचायत द्वारा विकसित पशु बाजार में गिर गायों की उन्नत नस्लों का अवलोकन कर मंत्री महोदय ने पंचायत के कार्यों एवं पशुपालक एवं व्यापारी बंधुओं के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में जिले के उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर. एस. सिसोदिया सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री लखन पटेल ने श्री दीपक पाटीदार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने करने की बात कही।

शाजापुर जिला अस्पताल इंजेक्शन चोरी करते युवक को पकड़ा,

शाजापुर जिला अस्पताल इंजेक्शन चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल शाजापुर | जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार को अस्पताल परिसर में संदिग्ध रूप से इंजेक्शन चोरी कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों और स्टाफ की सजगता से रंगे … Read more

शाजापुर जेल चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

शाजापुर जेल चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेल चौराहे के पास बीती रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवक  शराब के नशे में था, जिसके कारण वह अपनी मोटरसाइकिल से … Read more

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से