🔥 ट्रेंडिंग

नगर में दिखा घाटी सा नजारा, तापमान भी लुढ़का

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 

घने कोहरे के साथ हुई दिन की शुरूआत, अब सर्द बना रहेगा मौसम

शाजापुर। शीतलहर ने पूरे नगर को सर्द बना दिया है। पिछले दो दिनों से चल रही हवाएं नगरवासियों को दिनभर सर्दी का एहसास करा रही हैं। बुधवार को भी दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग द्वारा आगामी एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह सर्द बने रहने की संभावना जताई है।

सुबह करीब 8 बजे तक नगर के मौसम का यही हाल था। इस दौरान घने कोहरे के कारण 50 मीटर तक भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। यही वजह थी कि दिन निकलने के बाद भी सड़क से गुजर रहे वाहनों को हेडलाईट का सहारा लेना पड़ रहा था। इसके बाद धूप खिलने से कोहरा तो छंट गया, लेकिन इसके बाद शीतलहर ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। इस दिन अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। जिसके चलते लोगों को धूप में राहत तो मिल रही थी, लेकिन सर्द हवाएं सर्दी का एहसास करा रही थी। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि बुधवार रात को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान तापमान और कम हो सकता है। वहीं रात में भी शीतलहर का दौर जारी रहेगा।

रात से ही छा रही धुंध, आवागमन हो रहा मुश्किल

घना कोहरा सुबह-सुबह ही नहीं बल्कि रात से ही कोहरे की शुरूआत हो रही है, जिसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे और कोहरे के कारण वाहन चालक रात में सफर करने से गुरेज करने लगे हैं। कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने भी लोगों की मुश्किल बढाने का काम किया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार रात को भी घना कोहरा और शीतलहर चलेगी जिससे कड़ाके की सर्दी की संभावना बन रही है।

धीमी रफ्तार से चली ट्रेन

बढ़ती ठंड के कारण केवल हाईवे पर ही नहीं बल्कि ट्रेनों की रफ्तार पर भी इसका असर देखा जा रहा है। वहीं बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं। शाम होते ही लोगों को अलाव राहत दे रहा है। वहीं बेजुबान जानवर भी लोगों के साथ अलाव से राहत पा रहे हैं।

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में बुधवार को नर्मदा सप्लाई वापस चालू की गई

खलघाट टोल के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर

कलेक्टर श्री मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न।

माता सावित्रीबाई फुले जयंती पर गरीब बच्चों में पठन-पाठन सामग्री का वितरण 

कलेक्टर बाफना ने सरदारवल्लभभाईपटेलसांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया