🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 8 February 2026

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

अकोदिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खटसुर जोड़ पर आज दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके … Read more

यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्णों ने दिखाई एकता, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, विवादास्पद फिल्म को बैन करने की मांग शाजापुर।आज सवर्ण समाज की एकजुटता का नजारा देखने को मिला। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले आज विशाल जन-आक्रोश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग ओर मातृ शक्ति भी के समाजजन साथ सड़कों पर उतरी।  रैली के माध्यम … Read more

आबकारी विभाग की विशेष कार्रवाई में 55.5 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जप्त कि। 

मीणा खेड़ी ( गंधवानी )

गंधवानी — धार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी वृत्त गंधवानी में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

यह कार्यवाही कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में की गई। शनिवार को आबकारी उप निरीक्षक सुश्री एकता सोनकर द्वारा वृत्त गंधवानी अंतर्गत ग्राम मीणा खेड़ी में एक खेत से लगे मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 06 गत्ते की पेटियों में 55.5 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गई। जिसमें 02 पेटी – Lemount केन बियर (500 एमएल क्षमता) के 48 केन, 03 पेटी – लंदन प्राइड व्हिस्की (180 एमएल क्षमता) के 131 पाव एवं 01 पेटी – मैकडॉवेल्स नंबर-1 रम (180 एमएल क्षमता) के 44 पाव शामिल हैं। बउक्त अवैध मदिरा को जप्त कर आबकारी विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया। मौके से आरोपी फरार हो गया, जिसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जप्त की गई मदिरा का अनुमानित मूल्य ₹35,950/- आंका गया है।

इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक बलवीर सिंह राठौड़, जोत सिंह मावी एवं अमित खन्ना का विशेष सहयोग रहा।

 

धार तरण पुष्कर का सांकेतिक तैराकी प्रतिस्पर्धा के साथ शुभारंभ।

धार  जिले में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत धार तरण पुष्कर का शुभारंभ रविवार को उदय रंजन क्लब परिसर में सांकेतिक तैराकी प्रतिस्पर्धा के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती नीना वर्मा, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।  विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने तरण पुष्कर की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जिले में खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कई महत्वपूर्ण ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर कार्य प्रगतिशील है, जिससे आने वाले समय में जिले को व्यापक लाभ मिलेगा।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने तरण पुष्कर परिसर का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं गुणवत्ता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग ऐसे बच्चों को तैराकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में किया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, किंतु खेल सीखने की इच्छा रखते हैं। इस पहल से जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि धार जिले में खेलों की अपार संभावनाएं हैं। पूर्व में जिले के खिलाड़ियों द्वारा बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में सराहनीय प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तरण पुष्कर जैसी आधुनिक खेल सुविधाओं से भविष्य में जिले से राज्य, राष्ट्रीय एवं आगे चलकर ओलंपिक स्तर तक के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं, जो जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां बच्चों एवं युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शाजापुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून के विरोध में रविवार को शाजापुर की सड़कों पर सवर्ण समाज का भारी आक्रोश देखने को मिला। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले आयोजित इस विशाल प्रदर्शन में हजारों की संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के इस नए प्रावधान को ‘काला कानून’ बताते हुए … Read more

शुजालपुर रायपुर रोड पर युवक ने लगाई फांसी,

शुजालपुर। नगर के रायपुर रोड क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक राठौर ने सुबह करीब 10:30 बजे अपने निवास पर अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। जैसे … Read more

यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण एकता मंच का बड़ा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

शाजापुर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून का जमकर विरोध हो रहा है।शाजापुर में भी रविवार को इसे लेकर सवर्ण एकता मंच के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमे विभिन्न सवर्ण समाजजन हजारों की संख्या में शामिल हैं। प्रदर्शन रैली के रूप में बस स्टैंड से शुरू हुआ है और अभी … Read more

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

शुजालपुर। मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार, 8 फरवरी 2026 को एक अज्ञात लावारिश शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना शुजालपुर मंडी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पत्थर की अमलाय से लगभग दो किलोमीटर आगे, सेमला जोड़ से निपानिया देव जाने वाले मार्ग पर आष्टा–शुजालपुर रोड से करीब … Read more

अज्ञात लावारिश शव मिलने से सनसनी

संवाददाता आरबी सोनू मीणा शुजालपुर। मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार, 8 फरवरी 2026 को एक अज्ञात लावारिश शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना शुजालपुर मंडी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पत्थर की अमलाय से लगभग दो किलोमीटर आगे, सेमला जोड़ से निपानिया देव जाने वाले मार्ग पर … Read more

शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र में अज्ञात लावारिश शव मिलने से सनसनी

शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र में अज्ञात लावारिश शव मिलने से सनसनी शुजालपुर। मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार, 8 फरवरी 2026 को एक अज्ञात लावारिश शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना शुजालपुर मंडी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पत्थर की अमलाय से लगभग दो किलोमीटर आगे, सेमला जोड़ … Read more

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से