🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 5 March 2026

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से

28 मार्च रहेगी आवेदन करने की अंतिम तिथि, 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

धार  शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026–27 में निजी स्कूलों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आर.टी.ई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप एवं निर्देश उपलब्ध कराये गए हैं। निजी विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 2 अप्रैल 2026 को किया जायेगा। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026–27 में निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश भी प्रदान किए गए हैं। समय-सारिणी एवं दिशा निर्देश आर.टी.ई. पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।

सत्र 2026-27 के लिए जारी समय सारिणी के अनुसार, नि:शुल्क प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों एवं उनमें उपलब्ध कक्षा की सीट्स का पोर्टल पर प्रदर्शन 09 मार्च 2026 से किया जाएगा। वहीं वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के आवेदक अपना आवेदन, ऑनलाइन प्रक्रिया से 13 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच जमा कर पंजीयन कर सकते हैं। फार्म के साथ पात्रता सम्बंधित कोई भी एक दस्तावेज अपलोड करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदकों को इसी अवधि में त्रुटि सुधार का अवसर भी मिलेगा। 14 मार्च से 30 मार्च की अवधि में दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संकुल केन्द्र वाले स्कूल में अधिकृत सत्यापनकर्ता अधिकारी से करवाना होगा। आवेदक ने आर.टी.ई. में निःशुल्क प्रवेश के लिये जिस कैटेगरी/निवास क्षेत्र के माध्यम से प्रवेश चाहा है, तत्तसंबंधी कैटेगरी एवं निवास प्रमाण का सत्यापन, संबंधित मूल प्रमाण पत्र से किया जायेगा। लाटरी के पूर्व ही दस्तावेज सत्यापन हो जाने से, आवेदकों को स्कूल आवंटित होने के बाद दस्तावेजों की त्रुटि या अभाव में, एडमिशन निरस्त होने की समस्या उत्पन्न नही होगी।

एसएमएस के माध्यम से मिलेगी जानकारी 

ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या या कठिनाई होने की स्थिति में संबधित विकासखंड के बीआरसी कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। 02 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी द्वारा छात्रों को निजी स्कूलों में सीट का आवंटन किया जायेगा। लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत आवंटित सीट की जानकारी, आवेदक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर, एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जायेगी। ऑनलाइन लॉटरी की सूची आर.टी.ई. पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी।

किसी आवेदक को आवेदन करने में कोई दिक्कत हो या उन स्कूलों की जानकारी चाहिए हों, जहां सीटें खाली हैं, तो आर.टी.ई. पोर्टल अथवा सर्व शिक्षा अभियान के ज़िला परियोजना कार्यालय अथवा विकासखण्ड स्रोत केन्द्र या जनशिक्षा केन्द्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। आयु के संबंध में, नर्सरी/के.जी.-1/के.जी-2 कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 03 से 04 वर्ष 06 माह एवं कक्षा-1 में प्रवेश के लिये न्यूनतम आयु 06 वर्ष से अधिक से 07 वर्ष 06 माह तक निर्धारित की गई है। सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु नर्सरी/के.जी.-1/के.जी-2 कक्षाओं के लिए आवेदक की आयु की गणना 31 जुलाई 2026 की स्थिति में एवं कक्षा 1 के लिए 30 सितम्बर 2026 की स्थिति में की जायेगी।

 

शाजापुर के मक्सी थाना परिसर में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही नजर आया।

शाजापुर। के मक्सी थाना परिसर में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही नजर आया। जहाँ आमतौर पर पुलिस सख्ती के लिए जानी जाती है, वहीं आज पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर दिखाई दिए। थाना प्रभारी संजय वर्मा के साथ सभी पुलिस जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। ढोल की थाप … Read more

पनवाड़ी के पास सड़क हादसा साड़ी बाइक की चेन में फंसने से महिल घायल

शाजापुर/सुनेरा। गुरुवार को सुनेरा थाना अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की साड़ी अचानक गाड़ी की चेन में फंस गई, जिससे वह चलती बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मना बाई (पिता गोकुल … Read more

शाजापुर छोटा चौक विद्युत मंडल के खंभे पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी

शाजापुर। गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नगर के व्यस्ततम क्षेत्र छोटा चौक स्थित विद्युत बिजली के खंभों पर आग लग गई। आग की लपटें तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों और भयभीत हो गई। … Read more

शाजापुर वार्ड 25 में सीवरेज लाइन ने घोला जहर, बोरिंग से निकल रहा बदबूदार पानी

शाजापुर वार्ड 25 में सीवरेज लाइन ने घोला जहर, बोरिंग से निकल रहा बदबूदार और झाग वाला पानी शाजापुर। नगर के वार्ड क्रमांक 25 में पिछले 10 दिनों से रहवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र के निजी और सार्वजनिक ट्यूबवेलों (बोरिंग) से अचानक बदबूदार, गंदा और झाग वाला पानी आने के कारण पूरे … Read more

जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी

शाजापुर। बीते 11 दिसंबर 2025 को कमलेश जादमे नामक मरीज जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के घाट उतर गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कई बार मामले की जांच की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण गुरुवार को परिवार अस्पताल पहुंचा और जमकर हंगामा … Read more

बीसा पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन

शाजापुर। श्री स्थानकवासी बीसा पोरवाल पारमार्थिक ट्रस्ट, शाजापुर के तत्वावधान में स्थानीय धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकता और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के विभिन्न मंडलों द्वारा … Read more

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में गुड़ी पड़वा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: 1008 भक्त करेंगे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ।


राजगढ़ (धार)। स्थानीय मोहनखेड़ा मार्ग स्थित प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान जी मंदिर परिसर में आगामी गुड़ी पड़वा के पावन पर्व को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक महोत्सव के संबंध में रविवार को मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर मंदिर में विशाल संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण 1008 श्रद्धालुओं द्वारा किया जाने वाला सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा, जो क्षेत्र में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। आयोजन के सफल समापन पर विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का भी आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
बैठक के दौरान उपस्थित धर्मप्रेमियों और भक्तों ने इस दिव्य आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना और युवा पीढ़ी को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ना है। बैठक में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग टोलियां गठित की गई हैं, जो स्वच्छता, बैठक व्यवस्था और प्रसाद वितरण का कार्य संभालेंगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस महोत्सव को लेकर उत्साह व्यक्त किया और अधिक से अधिक भक्तों से सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की।

 

 

 

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से