🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 18 February 2026

इंदौर-पटना एक्सप्रेस से शराब तस्करी करते 3 गिरफ्तार

शुजालपुर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: इंदौर-पटना एक्सप्रेस से शराब तस्करी करते 3 गिरफ्तार शुजालपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सीआईबी (CIB) की संयुक्त टीम ने बुधवार को शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने इंदौर-पटना एक्सप्रेस के जरिए बिहार शराब ले जा रहे तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया … Read more

शाजापुर: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई चिंता, उमस के बाद शाम को बरसे बादल

शाजापुर। जिले में मौसम का अनिश्चित क्रम जारी है। बुधवार को दिनभर रही भारी उमस के बाद शाम करीब 7:30 बजे अचानक मौसम बदला और शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई। जहाँ इस बारिश ने उमस से परेशान नागरिकों को राहत दी, वहीं खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों को … Read more

विधायक  ने बताया विकास का बजट, शाजापुर के लिए भी खोला खजाना

सच्चा वादा, पक्का काम हमारी सरकार की यही पहचान: विधायक भीमावद  शाजापुर। सच्चा वादा पक्का काम, प्रदेश सरकार की यही पहचान है। जिनके द्वारा मप्र विधानसभा का बजट घोषित किया है। जिसमें इस बार प्रदेश सरकार ने शाजापुर जिले के लिए भी विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार … Read more

शाजापुर विधायक अरुण भीमावत के प्रयास से बजट मिली बड़ी सौगात

शाजापुर।आज विधायक कार्यालय शाजापुर में वर्ष 2025–26 के बजट में शाजापुर जिला एवं विशेष रूप से शाजापुर विधानसभा को स्वीकृत विकास कार्यों की राशि के संबंध में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरुण भीमावत जी द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। विधायक अरुण भीमावत ने बताया कि शाजापुर जिले को मेट्रोपोलिटन योजना से … Read more

नरवाई जलाने पर सख्ती: प्रशासन ने जारी किए कड़े प्रतिबंधात्मक आदेश।

धार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी संजीव केशव पाण्डेय द्वारा नरवाई में आग लगाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, जनसामान्य के हित, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(2) के अंतर्गत धार जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।जारी आदेशानुसार फसलों की कटाई में उपयोग किए जाने वाले प्रत्येक कंबाईन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) अथवा स्ट्रा रीपर में से किसी एक मशीन का उपयोग अनिवार्य रहेगा। बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम अथवा स्ट्रा रीपर के कंबाईन हार्वेस्टर संचालित किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी एवं सहायक कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी। आदेश में उल्लेख है कि खेतों में फसल अवशेष अथवा नरवाई जलाने से मृदा के लाभदायक सूक्ष्म जीव एवं जैविक कार्बन नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है तथा पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कृषकों से अपील की गई है कि वे नरवाई न जलाकर उसका उपयोग मल्चिंग, स्ट्रा रीपर से भूसा निर्माण, पशु आहार अथवा भूसे के विपणन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने में करें। साथ ही गेहूं की फसल हेतु बिना जुताई किए हैप्पी सीडर/सुपर सीडर से सीधे बोनी करने तथा बेलर, रैकर एवं चॉपर मशीनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया है।

मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना एवं माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के अनुपालन में नरवाई जलाने की घटनाओं को प्रतिबंधित किया गया है। उल्लंघन की स्थिति में पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा। दो एकड़ से कम भूमि वाले कृषकों पर ₹2500, दो से पांच एकड़ तक भूमि वाले कृषकों पर ₹5000 तथा पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषकों पर ₹15000 प्रति घटना अर्थदण्ड निर्धारित किया गया है। आदेश के पालन हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, कृषि विभाग के अधिकारी एवं राजस्व अमला अपने-अपने क्षेत्र में कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर 17 फरवरी 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक प्रभावशील रहेगा।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच चितावाद में “ग्रामीण युवा कप” का भव्य समापन

रिपोर्टर आरबी सोनू मीणा शुजालपुर विधानसभा स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट *ग्रामीण युवा कप* का आयोजन ग्राम चितावाद में किया गया, जिसका भव्य समापन शिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता पिछले पंद्रह दिनों तक चली, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से आई … Read more

उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा रिश्वतखोर पटवारी को ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा गया

पुलिस महानिदेशक महोदय लोकायुक्त भोपाल मध्य प्रदेश के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त महोदय उज्जैन के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा रिश्वतखोर पटवारी को ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा गया दिनाँक 16/02/26 को आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत तहसील सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त … Read more

कलेक्टर, एसपी ने किया नईदुनिया सेहत बुक का विमोचन

आगर मालवा। नईदुनिया द्वारा आगर मालवा क्षेत्र के शासकीय व अशासकीय स्वास्थ्य संस्थान में उपलब्ध सुविधा संसाधन आदि की जानकारी समाहित कर सेहत-2026 बुक का प्रकाशन किया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कलेक्टर प्रीति यादव ने इस बुक का विमोचन किया और प्रशासन पर नईदुनिया टीम को शुभकामनाएं दी। आगर मालवा में ही … Read more

सूने घरों को चोरों ने बनाया निशाना समेट ले गए लाखों रुपए का माल

शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपए का माल चुराकर ले गए। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम कुकड़ी में हुई, यहां दो घर मे चोरी हुईं। मामले में फरियादी बाबूलाल राजोरिया ने सुनेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर घर … Read more

बिजली वायर चोरी करते पकड़े गए युवक के मामले में केस दर्ज

शाजापुर। शहर के काशी नगर क्षेत्र में बिजली वायर चोरी का मामला सामने आया था। आसपास के लोगों ने एक युवक को चोरी की वारदात करते समय पकड़ कर लालघाटी थाना पुलिस को सौंपा था। जांच में मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का निकाला। जिस पर पुलिस ने युवक को कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया … Read more

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से